फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम एसपी व बुजुर्गों को लगा टीका

विज्ञापन
गोंडा के कोविड अस्पताल में टीका लगवाते डीएम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत जिले के 70 अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल तथा महिला अस्पताल समेत जिले के 16 सीएचसी तथा 52 पीएचसी पर बुजुर्गों व बीमारों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वहीं जिला अस्पताल स्थित कोविड अस्पताल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए यह आवश्यक है कि सावधानी बरती जाय। उन्होंने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण लगातार कराया जा रहा है।
कोरोनारोधी टीका पूरी तरह सुरक्षित है। किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह टीका बाकी टीकों की तरह ही जनरल वैक्सीन है। हमने खुद वैक्सीन लगवाया है। जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने कहा कि गाइड लाइन के अनुसार वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया। पहला टीका लगवाने के बाद भी उन्हें किसी प्रकार कीे कोई समस्या नहीं हुई थी।
टीकाकरण के बाद जिलाधिकारी ने कोविड अस्पताल व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के विषय मे जानकारी लिया। वहीं अन्य अस्पतालों में 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों व गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को टीका लगाया गया तथा टीकाकरण से वंचित कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज व टीकाकरण करवा चुके कर्मियों को वैक्सीन के दूसरे डोज का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें