फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाली हाथ लौटे किसान, कहीं हंगामे के बाद वितरण बंद

Wed, 22 Jul 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
समिति के बाहर जमा किसान।
विज्ञापन
धानेपुर/मुजेहना। धान की रोपाई के बीच जिले में यूरिया का संकट गहराता जा रहा है। बुधवार को कई सहकारी समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिली। इससे नाराज किसानों ने रेतवागाड़ा साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन कर हंगामा भी किया। यहां पर सुबह से ही यूरिया लेने के लिए किसानों की कतार लगने लगी थी। कतार में लगे किसानों ने आरोप लगाया कि छोटे किसानों को खाद नहीं दी जा रही, जबकि कुछ चहेतों को एक साथ 25 से 50 बोरी तक यूरिया दी जा रही है। इससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद समिति से यूरिया का वितरण बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में समिति के सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि उनकी ड्यूटी महादेवा में लगी थी, रेतवागाढ़ा में कर्मचारी प्रभुनाथ अकेले यूरिया का वितरण कर रहे थे। समिति पर पुलिस की संख्या भी कापी कम थी। वितरण में सहायता के लिए लगाए गए ग्राम विकास अधिकारी व सफाई कर्मचारी भी नहीं पहुंचे थे। इसी लिए हंगामा बढ़ता देखकर यूरिया का वितरण बंद करना पड़ा।
उधर, त्रिलोकपुर साधन सहकारी समिति पर सुबह चार बजे से किसान लाइन में लगना शुरू हो गए थे लेकिन दोपहर तक वितरण के लिए समिति का ताला तक नहीं खुला। त्रिलोकपुर समिति के सचिव अशोक गुप्त ने बताया कि मशीन खराब होने के कारण वितरण नहीं हो सका। वहीं माधवगंज समिति पर भी किसान घंटों इंतजार करते रहे लेकिन वितरण नहीं हो सका। यहां का प्रभार भी सचिव दिवाकर तिवारी के पास है। महादेवा में ड्यूटी लगने के कारण वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें