फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फिर दौड़ी चीनी की मालगाड़ी

Wed, 22 Jul 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन से वर्षों बाद एक बार फिर रेल मार्ग से चीनी के भेजने का काम शुरू हो गया है। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट बभनान ने रेलवे के माध्यम से चीनी भेजना शुरू किया है। इससे जहां स्थानीय उद्योग को सस्ता और सुगम परिवहन विकल्प मिला है, वहीं, रेलवे के राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अनुसार, 15 जुलाई को बभनान स्टेशन से असम के अजारा के लिए 42 वैगनों की पूर्ण रैक में करीब 2688 टन चीनी भेजी गई। इस रैक से रेलवे को लगभग 38.30 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इसके बाद 19 जुलाई को भी अज़ारा के लिए 42 वैगनों की एक और रैक रवाना की गई, जिससे रेलवे को करीब 38.26 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिला। इस तरह केवल दो रैक से रेलवे को 76.56 लाख रुपये से अधिक की आय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें