फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के पास भरा गंदा पानी

Sat, 16 Nov 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सीवर टैंक उफना गया है। इमरजेंसी के मुख्य गेट पर गंदा पानी भर गया है। इससे मरीज व तीमारदार परेशान हैं। गंदगी से जहां सांस लेना दूभर हो गया। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं शनिवार को पांच नए मरीजों के साथ डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 275 पहुंच गई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1500 से अधिक मरीजों के उपचार कराने आते हैं। 300 से अधिक बेडों पर मरीजों की भर्ती की भी सुविधा है। अस्पताल के डॉक्टर मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह देते हैं। मगर इमरजेंसी के मुख्य गेट के पास सीवर टैंक भरने से उफना गया है। इससे गंदा पानी परिसर में भर रहा है। मच्छरों के प्रकोप से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों को गेट से आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि बहुत पुराना टैंक है, जो जल्दी ही भर जाता है। सीवर लाइन न होने के कारण टैंक उफनाने पर टैंकर से पानी खाली किया जाता है। जल्द की स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें