फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : 630 करोड़ की होगी धनवर्षा

Mon, 28 Oct 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में दीपावली के लिए कपड़े खरीदते लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली के पांच दिवसीय पर्व का मंगलवार को धनतेरस से शुभारंभ होगा। पर्व को लेकर शहर से गांव तक के बाजारों में जबर्दस्त रौनक है। जिलेभर में 630 करोड़ रुपये के कारोबार के लिए बाजार तैयार हैं। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले हैं। हर तरफ उल्लास है।
विज्ञापन

इस बार पिछले साल से अधिक के कारोबार का अनुमान है। माना जा रहा है कि धनतेरस और दीपावली पर 630 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। सोमवार को चौक, पटेल नगर बाजार में भीड़ रही। सराफा बाजार में 150 करोड़ रुपये और इलेक्ट्रिक, कपड़े, बर्तन, ऑटो, अनाज, खिलौनों आदि को मिलाकर 480 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। बिक्री भी शुरू हो गई है। मिठाई, गिफ्ट और फूलों की बिक्री के भी तेजी पकड़ने की उम्मीद है। सराफा से लेकर ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में अभी से ही रौनक है। नवरात्र से ही बाजार में सकारात्मक रुझान दिखा। ऑटो व्यापार से जुड़े गौरव सिंह बताते हैं कि काफी लोगों ने वाहनों की बुकिंग कराई है। मंगलवार को लोग वाहन ले जाएंगे। इस दौरान पिछले साल से व्यापार में इस बार 30-40 प्रतिशत की रफ्तार रही। इसी तरह आगे के पर्वों में भी व्यापार बढ़ेगा। पिछली बार धनतेरस पर जिलेभर का बाजार करीब 550 करोड़ रुपये के आसपास था।
पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग के बाद कारोबारियों को अब धनतेरस से काफी उम्मीदें हैं। इस बार बाजार में 80 करोड़ के इजाफा का उछाल है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री शिवकुमार सोनी के मुताबिक इस बार धनतेरस व दीपावली पर 150 करोड़ का सराफा, 150 करोड़ का आटोमोबाइल, 160 करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक आइटम, 80 करोड़ का कपड़े व अनाज आदि, 40 करोड़ का पटाखा, 30 करोड़ का बर्तन और 20 करोड़ का फूल-मिठाई व गिफ्ट का कारोबार होने की उम्मीद है। मिठाई, गिफ्ट और फूलों की बिक्री के भी तेजी पकड़ने की उम्मीद है। सराफा से लेकर ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में अभी से ही रौनक है। धनतेरस पर सबसे ज्यादा जोर सराफा व ऑटो बाजार में है। इस बार वाहन खरीद के भी खरीददारी का काफी जोर है।
विज्ञापन



दीपावली पर मिठाई और पैक्ड गिफ्ट की भी खूब बिक्री हो रही है। बाजार में कई दुकानें सजी हैं। शहर में मिठाई व बेकरी की दुकानों को थोक में ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। यहां लगातार मिठाइयां, मेवे, चॉकलेट व अन्य गिफ्टों की पैकिंग हो रही है। मिष्ठान व्यवसायी दीपचंद गुप्त ने बताया कि दीपावली एवं धनतेरस को लेकर मिठाई एवं ड्राई फ्रूट से तैयार होने वाले गिफ्ट पैक के आर्डर मिले हैं। खरीदारी भी शुरू हो गई है। एक दो दिन बाद बिक्री और बढ़ जाएगी। इसी तरह अन्य दुकानदार भी काफी उत्साहित हैं।

कारोबार बढ़ाने के लिए बाजार में दीपावली ऑफर देने की होड़ मची है। विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक एवं ऑटो कंपनियों व डीलरों की तरफ से लुभावने स्कीम के पोस्टर, बैनर शोरूम में लगाए गए हैं। बाइक या कार खरीदने पर चांदी के सिक्के से लेकर गोल्ड तक दिया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी ग्राहकों को आकर्षक बैग, घड़ी आदि उपहार दिए जा रहे हैं। सराफा कारोबारी भी 50 हजार से अधिक की खरीदारी पर कुछ खास उपहार अपने ग्राहकों को दे रहे हैं। जिससे भी कारोबार बढ़ा है। सराफा कारोबारी शिवकुमार सोनी कहते हैं कि इस बार बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। शहर में नामी कंपनियों के मार्ट ने भी कई तरह के लुभावने ऑफर, लकी ड्रा आदि का प्रबंध कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें