फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने की सिद्धिदात्री की आराधना

Mon, 10 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां का हवन-पूजन और कन्या भोज के साथ सोमवार को शारदीय नवरात्र के व्रत का समापन हो गया। मंगलवार को देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकलेगी, जिन्हें विसर्जन स्थल तालाब व नदियों में पहुंचकर अंतिम विदाई दी जाएगी। 
विज्ञापन


आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा की आराधना का नौ दिवसीय महोत्सव शारदीय नवरात्र सोमवार को हवन-पूजन के साथ संपन्न हो गया। नौ दिनों तक पूजन व व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह देवी मंदिरों में पहुंचकर जगत जननी जगदंबा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना की। इसके बाद हवन-पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया।

शहर के काली भवानी मंदिर, बडग़ांव स्थित खैरा देवी मंदिर, विंध्यवासिनी देवी मंदिर, इटियाथोक के मेहनौन देवी थान सहित अन्य प्रसिद्ध देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। उधर, पूजा पंडालों में भी रखी गईं देवी प्रतिमाओं का पूजन किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को झांकियों के बीच इन्हें विभिन्न रास्तों से ले जाकर तालाबों व नदियों में विसर्जित कर दिया जाएगा। विसर्जन शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने मार्ग निर्धारित कर दिए हैं, जिनसे होते हुए देवी प्रतिमाएं तालाबों व नदियों के किनारे तक पहुंचेंगी, जहां श्रद्धालु इन्हें विसर्जित कर अंतिम विदाई देेंगे।

मसकनवा में देवी प्रतिमाओं के समक्ष सोमवार को अंतिम दिन लोगों ने पूजन-हवन किया। कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया। खोड़ारे थाना क्षेत्र में 139 जगहों पर दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई है।

इन देवी प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को अलग-अलग 16 जगहों पर होगा। जिसमें घारीघाट, मद्दो पोखरा, टेगनहवा नाला, सोनार पोखरा, चंद्रदीप घाट, हरैया घाट, खन्ना घाट, जमुई नाला, राजघाट, भालू कोनी घाट, जहदा घाट, बैजपुर पोखरा, ओझवा घाट, गुलरिया घाट, दुबहिवा घाट, नरहरपुर पोखरा पर मूर्ति विसर्जन होगा। शेष तीन प्रतिमाओं का भानपुर व बनगवां के सिंगारघाट पर 12 तारीख को विसर्जन होगा। यह जानकारी थानाध्यक्ष खोड़ारे विनोद कुमार सरोज ने दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें