गोंडा। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान रेलकर्मी दयाराम (48) की बृहस्पतिवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी उन्हें ट्रेन से लेकर गोंडा पहुंचे, जहां पर प्लेटफार्म नंबर चार पर उनकी मौत हो गई। रेलवे के ट्रेन लाइटिंग विभाग में तैनात दयाराम काफी दिनों से बीमार थे। उनका इलाज रहा था। जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि बढ़नी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान दयाराम की तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी कर्मचारी यशवंत उन्हें ऐशबाग-इंटरसिटी एक्सप्रेस से गोंडा लेकर पहुंचे। सूचना पर परिवार के लोग पहले से ही प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंच गए थे। इसकी जानकारी स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने डिप्टी एसएस कार्यालय को दी। रेलवे अस्पताल के डॉक्टर ने पहुंचकर दयाराम का इलाज शुरू किया। मगर प्लेटफार्म पर ही उनकी मौत हो गई। (संवाद)