फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देवीपाटन को मिलीं 20 नई रोडवेज बसें

Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन क्षेत्र को 20 नई बसें मिली हैं। नई बसें लाने के लिए बुधवार को चालकों को कानपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन अरविंद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के लिए नई 20 बसें मिली हैं। इनमें से गोंडा और बलरामपुर को पांच-पांच और रुपईडीहा को 10 बसों को आवंटन किया गया है। बसों के डिपो पर पहुंचने के बाद कार्यशाला में उनका परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद रूटों पर संचालन शुरू होगा। तीनों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को नई बसों का 400 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले रूटों पर संचालन कराने का निर्देश दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन




पिछले दिनों निगम को मिली पांच नई बसों के साथ ही 10 बसों का रूट निर्धारण किया जाएगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। पांच शटल बसों का रूट निर्धारण पहले नहीं हो सका था। पांच नई बसों के आने के बाद दसों बसों का रूट तय किया जाएगा। नई बसों को वाराणसी, प्रयागराज व कानपुर रूट पर चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें