फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन तिवारी हत्याकांड: आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा, पुलिस ने किसी तरह किया शांत

Mon, 03 Mar 2025 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में पवन तिवारी की हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर शांत किया। आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में पवन तिवारी की हत्या से लोगों में आक्रोश है। सोमवार को घरवालों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। हंगामा कर रहे लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। घंटों हंगामे के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। 

 

मामला देहात कोतवाली क्षेत्र महादेवा पिपरी सागर गांव का है। गांव निवासी पवन तिवारी की दबंगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी। सोमवार को लखनऊ में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद देर शाम शव गांव पहुंचा। गुस्साए घरवालों और ग्रामीणों ने सोनीगुमटी ओवरब्रिज के पास गोंडा उतरौला मार्ग पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। 

 

सूचना पर कोतवाल संजय कुमार सिंह, नगर कोतवाल संतोष मिश्र पहुंचे। मामला शांत नहीं हुआ तो सीओ आनंद कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया। परिजन डीएम व एसपी को बुलाने पर अड़े रहे। नाराज लोगों ने बुलडोजर की कार्रवाई की मांग की।

 

परिजनों ने कहा कि सालपुर पुलिस चौकी की लापरवाही से पवन की हत्या हुई है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई न होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

 

कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। घंटों हंगामे के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें