फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ की लागत से होगा मुजेहना के 62 गांवों का विकास

विज्ञापन
29द्दस्रड्डश्च12-गोंडा के मुजेहना ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते विधायक विनय द्? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। मुजेहना ब्लॉक के 62 गांवों के समग्र विकास के लिए क्षेत्र पंचायत से 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गुरुवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक में 50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। मंजूर कार्ययोजना के तहत क्षेत्र में सीसी रोड, इंटरलाकिंग, खड़ंजा मरम्मत व मिट्टी पटाई का काम कराया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त 50 तालाबों का सौंदर्यीकरण तथा संपर्क मार्गों पर 20 नई पुलिया भी बनवाई जायेगी।
विज्ञापन

गुरुवार को मुजेहना ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी ने की। बीडीओ आकाश सिंह ने मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना पर जानकारी दी। बताया कि वर्ष 2020-21 का लक्ष्य 1100 पीएम आवास का है। 600 आवास पूर्ण हो चुके हैं जबकि 2022 के लिए 197 आवास का लक्ष्य है। सभी प्रधान पात्रों का चयन कर रजिस्ट्रेशन करायें ताकि रिकवरी की नौबत न आने पाये।
एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि बैठक में 50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत 60 लाख रुपये से 12 किमी सीसीरोड,14 किमी इंटरलॉकिंग, 20 किमी खड़ंजा, 50 किमी मिट्टी पटाई काम कराया जाना प्रस्तावित है। संपर्क मार्गों पर 20 पुलिया व 50 तालाबों का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

एडीओ कृषि पवन कुमार दीक्षित ने विभाग की तरफ से संचालित प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही कृषि उत्पादों के बारे में पंचायत सदस्यों को विस्तार से बताया। एडीओ एमआई रमेश कुमार ने निशुल्क बोरिंग पर किसानों के लिए जानकारी देते हुए कहा कि लक्ष्य आने वाला है। इसके पूर्व इच्छुक किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने कहा कि किसी भी देश अथवा राज्य के विकास का रास्ता गांव की पगडंडियों से होकर जाता है। पंगडंडी ही असली मायने में विकास का आइना दिखाती है। ऐसे में गांवों के विकास के लिए बीडीसी व प्रधान पूरे मनोयोग से सरकारी धन का सदुपयोग करते हुए ईमानदारी पूर्वक काम करें।
बैठक में विशिष्ट अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गांव के गरीबों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। विधायक ने बैठक में महिला जन प्रतिनिधियों के शामिल न होने पर चिंता जताई और उनके परिवारीजनों से महिला प्रतिनिधियों को बैठकों में प्रतिभाग कराने की अपील की।
बैठक को सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह व भाजपा जिला महामंत्री राकेश कुमार तिवारी ने भी संबोधित किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंटकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान चंद्रप्रकाश शुक्ल, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, प्रमोद पांडेय, रामायण तिवारी, शेषराम बारी समेत क्षेत्र के बीडीसी व प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें