फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर 124 एएनएम की तैनाती से सुधरेगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए नए साल में संविदा पर 124 एएनएम की तैनाती की जाएगी। जिले में कर्मियों की कमी के चलते स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थी। जिस पर एनएचएम की ओर से संविदा पर एएनएम भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

नए साल के अवसर पर जिले में संविदा पर 124 एएनएम के भर्ती की जाएगी। साल के पहले सप्ताह में इन कर्मियों को नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एनएनएम के भर्ती से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने के साथ ही लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
एएनएम के लिए आवेदन करने वालों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर गुणांक तैयार कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इसी माह मे भर्ती प्रक्रिया पूरी कर इन्हें सेंटर पर कार्यरत कर दिया जाएगा। वहीं कोविड अस्पताल में आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारियों की भर्ती करने की बात कही जा रही है। इन कर्मचारियों के भर्ती किये जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें