फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से एक की मौत, वायरल बुखार से पीड़ित 35 मरीज भर्ती

विज्ञापन
23द्दस्रड्डश्च6-गोंडा में जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में डेंगू व वायरल बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। ओपीडी में बुखार पीड़ित मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बुधवार शाम डेंगू से पीड़ित एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच के बाद अभी तक 18 मरीजों में डेंगू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ जिला अस्पताल के महिला मेडिकल व पुरुष वार्ड में भी वायरल बुखार से पीड़ित 35 से अधिक मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

बुधवार की शाम इटियाथोक बाजार निवासी डेंगू से पीड़ित एक व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इटियाथोक बाजार के खरगूपुर रोड निवासी सुरेश चौरसिया(50) को वायरल बुखार से बीमार होने पर दुखहरण नाथ मंदिर के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मरीज की जांच किए जाने पर डेंगू की पुष्टि हुई। मृतक के पुत्र राजकुमार चौरसिया ने बताया कि मरीज की तबियत बिगड़ने पर उसे बुधवार को लखनऊ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। देरशाम उनकी मौत हो गई। स्वास्थ विभाग के अधिकारी मृतक परिजनों से मुलाकात कर रिपोर्ट देखने के बाद डेंगू से मौत की बात स्वीकार रहे हैं। दूसरी तरफ वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी थमने का नाम नहीं ले रही।
ग्रामीण इलाकों में ज्यादा प्रकोप
शहरी इलाकों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। इसके बावजूद अभी तक किसी गांव विशेष को इसे लेकर चिह्नित नहीं किया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि गांव में साफ-सफाई पर ध्यान शहर की तुलना में कम दिया जाता है। इसके कारण इस बीमारी का असर ज्यादा है।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव के कारण वायरल बुखार व मौसम जनित बीमारियों का प्रकोप बड़ा है। जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए मेडिकल वार्ड के बगल गलियों में बेड लगाकर तथा डेंगू वार्ड में भी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। - डॉ. घनश्याम सिंह, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें