फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में किशोरी, नदी में बालक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के पटेल नगर स्थित पांडेय तालाब में मंगलवार की देर शाम मछली को दाना खिलाते समय पैर फिसलने से एक किशोरी डूब गई। लोगों ने डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया। मगर वह गहरे पानी में चल गई। बाद में उसे रेस्क्यू कर निकाला गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं टेढ़ी नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के चौकी बाजार के रहने वाले पप्पू मोदनवाल की बेटी मुस्कान (15) मंगलवार की शाम मछली को दाना खिलाने शहर के पटेल नगर स्थित पांडेय तालाब पर गई थी। वहां मछली को दाना खिलाते समय उसका पैर फिसल गया, और वह तालाब में डूबने लगी। आस-पास के युवकों ने किशोरी को डूबते देखकर तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन तब तक वह गहरे पानी में चली गई।
किशोरी के डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने रेस्क्यू करके उसे निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में तरबगंज थाना क्षेत्र के करनीपुर गांव के मजरे के बरियार पुरवा का रहने वाला चिथरू (11) पुत्र अशोक कुमार अपने साथियों संग मंगलवार को गांव के समीप स्थित टेढ़ी नदी के किनारे खेल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नदी में डूब गया। लोगों ने उसे नदी में डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें