फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मड़हे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 28 Feb 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। करौंदी गांव निवासी रंजीत कुमार (19) का शव घर से सौ मीटर दूर खेत में बने मड़हे में शनिवार भोर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई राहुल ने बताया कि रंजीत मनकापुर बाजार में एक दुकान पर काम करता था। इसके बाद रात में फसल की रखवाली करने के लिए खेत में बने मड़हे में चला जाता था। शुक्रवार देर शाम वह दुकान से लौटा और भोजन करने के बाद खेत की रखवाली के लिए चला गया। शनिवार भोर मां गुड्डा देवी ने मड़हे में रंजीत का शव लटका देखा। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी की जा रही है।
पांच भाइयों में छोटा था रंजीत
पांच भाइयों व एक बहन में रंजीत छोटा था। बीते दिसंबर माह में बहन की शादी हो चुकी है। तीन भाई बाहर मजदूरी करते हैं। पिता मिश्रीलाल की दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। रंजीत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें