फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्याम मंदिर में भजन संध्या, गूंजीं स्वर लहरियां

Sat, 28 Feb 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
श्याम मंदिर में भजनों पर झूमते लोग। -स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोंडा। फाल्गुन एकादशी पर ददुआ बाजार स्थित श्याम मंदिर में शुक्रवार शाम भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस आध्यात्मिक उत्सव में श्याम वो मेरे श्याम, मैं तेरा लाडला... और सुन लो कन्हैया अर्जी हमारी, तारो न तारो मर्जी तुम्हारी... जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। पूरा परिसर श्याम नाम की गूंज से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय भजन गायकों पुनीत बंसल, गोकुल चंद शर्मा, परमानंद शर्मा, अंकित लवी, श्याम बंसल व धवल शर्मा ने बाबा के मनमोहक भजनों से किया। बनारस की सुप्रसिद्ध भजन गायिका पायल अग्रवाल ने राम रट लें सिया राम रट लें... व श्याम के दीवानों कीर्तन करो जमकर... जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। दिल्ली के भजन गायक शिवम व पारस की जोड़ी ने सिंदूर चढ़ाने से सब काम होता है... व चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... भजन प्रस्तुत किया। बाबा का दरबार रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। म्यूजिक में अंकित म्यूजिकल ग्रुप ने संगत दी। इस दौरान सुरेश भावसिंहका, लल्ला मित्तल, सुशील पचेरिया, विमलेश सिंघल, आशीष भावसिंहका, विशाल बंसल, सरोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें