मोतीगंज (गोंडा)। विकास खंड झंझरी की ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर हरवंश में स्थित गोआश्रय केंद्र लक्ष्मणपुर हरवंश का मंगलवार को जिला विकास अधिकारी सुशील श्रीवास्तव व खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडेय ने निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने गोवंश व उनको दिए जाने वाले चारे व पानी की व्यवस्था देखी। रजिस्टर की भी जांच की। गोशाला में 157 गोवंश संरक्षित मिले। बीडीओ ने बताया कि गोशाला में 100 क्विंटल भूसा, 10 क्विंटल दाना, चोकर व हरा चारा उपलब्ध था।
ग्राम प्रधान अंजू यादव व सचिव खेमराज वर्मा ने गोशाला में गायों के लिए किए गए अन्य प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। डीडीओ ने बताया कि गोशाला में एक अतिरिक्त टिन शेड की आवश्यकता है। खंड विकास अधिकारी को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने का निर्देश दिए गए हैं। भूसा गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी खेमराज वर्मा, रमेश कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर अनिल वर्मा के अलावा केयर टेकर बच्चाराम, रामबहादुर, तिलकराम, देवतादीन व सालिगराम मौजूद रहे।