गोंडा के करनैलगंज में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते मौलाना।
करनैलगंज (गोंडा)। नगर के कटराबाजार रोड स्थित दारुल उलूम यतीमखाना सफविया में दो दिवसीय दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 137 छात्रों की दस्तारबंदी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज जलालुद्दीन कारी व संचालन डॉ. हफीजुर्रहमान ने किया।
हाफिज व कारी की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले मदरसा जमदाशाही के छात्र शान मोहम्मद, द्वितीय स्थान पाने वाले मदरसा अलजामियतुल इस्लामिया रौनाही के छात्र अमीरूद्दीन व तृतीय स्थान पाने वाले मदरसा हनफिया जियाउल क़ुरआन की छात्रा अबु सहमा को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को 25 हजार रुपये, द्वितीय 15 हजार व तृतीय स्थान पाने वाली छात्रा को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अवसर पर यामीन अंसारी, कानपुर विश्वविद्यालय के प्रो. खुशनुमा, हज़रत मौलाना मुबारक हुसैन, मौलाना नफीस अहमद मिसबाही, मौलाना जाहिद सलामी, मौलाना एजाज अहमद कश्मीरी ने अपने अपने विचार रखे। देर रात उम्महातुल मोमिनीन कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आलिम मौलाना उबैदुल्लाह खान आज़मी, मौलाना मुबारक हुसैन खान मिसबाही, मौलाना मुखतारुल हसन, कारी रईस अहमद आदि की उपस्थित में 137 छात्रों को दस्तार बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।