फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिसकर्मियों को कराया बलवा से निपटने का अभ्यास

Fri, 03 Nov 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण के अभ्यास में घायल जवान को लेते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस लाइन परेड ग्राउंट में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता परखने को दौड़ लगवाई। पुलिसकर्मियों को बलबा के दौरान उपद्रवियों से निपटने के लिए अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

एसपी अंकित मित्तल ने पुलिस परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार अभ्यास कराया गया। दीपावली के मद्देनजर उपद्रवियों से निपटने के लिए बलबा का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों अश्रु गैस, ग्रेनेड, रबड़ बुलेट, मिर्ची बम, एंटीराइट गन आदि चलाकर अभ्यास किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बलवाइयों से निपटने के तरीके बताए। इसके अलावा अलग-अलग टोलियों में भीड़ नियंत्रण के लिए अभ्यास करवाया गया और जवानों को फील्डक्राप्ट का भी अभ्यास कराया गया।
एसपी ने भूमि विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले पीआरवी के आरक्षी कृष्ण कुमार, संतोष कुमार व होमगार्ड चालक जब्बाद अली की सराहना करते हुए प्रशस्तिपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सीओ लाइन सौरभ वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक, आरबी सिंह, एसपी के वाचक संजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें