फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक को मार डाला

Sun, 08 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुसुंडा गांव के मजरा बेचई पुरवा में जमीन के विवाद को लेकर रविवार की सुबह खेत की जुताई करते समय एक युवक को शिक्षक ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले में युवक का छोटा भाई भी घायल हो गया। उसे सीएचसी परसपुर लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सीओ करनैलगंज व कोतवाल करनैलगंज ने मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। इस मामले में युवक की पत्नी ने थाना परसपुर में शिक्षक समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।  

परसपुर थाना क्षेत्र के सुसुंडा गांव के मजरा बेचई पुरवा की रहने वाली मंजू पांडेय ने बताया कि उसके पति जितेंद्र कुमार पांडेय (30) ने दस साल पहले गांव के पास ही दो बीघा जमीन खरीदी थी। उस जमीन का बैनामा अपने एक अध्यापक साथी के नाम कराया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसी जमीन का बैनामा अध्यापक से अपने घर काम करने वाले एक व्यक्ति के नाम से करा दिया। मंजू पांडेय के मुताबिक इसी जमीन की एक शिक्षक से रंजिश चल रही थी। रविवार की सुबह जितेंद्र ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई कर रहा था, तभी शिक्षक व उसके परिवार के लोगों ने उस पर लाठी से हमला कर दिया।

मंजू के मुताबिक शिक्षक ने जितेंद्र को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

हमले में जितेंद्र का छोटा भाई उमाकांत पांडेय (27) भी घायल हो गया। उसे सीएचसी परसपुर लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द व कोतवाल करनैलगंज अभयप्रताप मल्ल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से हत्या के कारणों की जानकारी ली। थानाध्यक्ष परसपुर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।   
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें