परसपुर में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार की रात पुरैना रहियन पुरवा में युवक के घर में घुसकर चार लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में युवक ने थाना परसपुर में चार लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परसपुर थाना क्षेत्र के पुरैना रुहियन पुरवा निवासी दलित रामकेवल ने बताया कि उसका गांव के पवन पांडेय से रास्ते का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर वह सोमवार की रात अपने साथियों संग उसके घर पर आ धमका और अभद्रता करते हुए उसे मारपीटकर घायल कर दिया।
इस मामले में रामकेवल ने थाना परसपुर में पवन पांडेय, जिवबोध पांडेय, ननकऊ व बाबू पांडेय के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।