फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट लिखाने के लिए पीड़िता अनशन पर

Tue, 23 Jun 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने रिपोर्ट लिखवाने के लिए मंगलवार से विकास भवन के समक्ष आमरण अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है चोरी के मामले में आरोपियों को नामजद करने के बावजूद एफआईआर नहीं लिखी जा रही है। कार्रवाई न होने से बेखौफ आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं।
सकरन के ग्राम उमराकलां निवासिनी रामकली का कहना है गांव के ही कुछ लोग फरवरी में घर मेेें घुसकर जेवर सहित करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए थे। चोरों को सामान ले जाते हुए देखा था।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। आरोपियों के नाम भी बताए गए थे। पुलिस ने उन्हें थाने पर बुलाया, लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। एफआईआर दर्ज कराने के लिए कई बार गुहार लगा चुकी हूं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


इससे पहले जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना दिया जा चुका है। आरोपियों पर कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है। आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहे है। इससे गांव में रहना मुश्किल हो रहा है। आरोपी दबंग होने के कारण परिवार को किसी भी समय जान-माल का नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पीड़िता के समर्थन में उसके परिवारीजन भी बैठे हुए हैं। उन्होंने मांग की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। गायब माल की बारामदगी की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें