फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लटकता मिला महिला का शव

Wed, 24 Jun 2015 11:26 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक थाना क्षेत्र के हरदौपट्टी बिवऊवापुर दरियापुर गांव में मंगलवार देर रात एक महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि महिला ने घरेलू झगड़े से परेशान होकर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के हरदौपट्टी बिवऊवापुर दरियापुर गांव निवासी सरिता (25) पत्नी नर्सेंद्र कुमार दुबे का शव बीती देर रात उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने जब तक कमरे का दरवाजा खोल कर उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी पाकर तमाम लोग मौके पर जुट गए। परिवारीजनों ने बताया कि सरिता ने घरेलू झगड़े से परेशान होकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इटियाथोक थानाध्यक्ष पीके झा का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अभी कोई तहरीर नही मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। महिला की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें