फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी व्यवसायी की हत्या

Tue, 23 Jun 2015 11:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव में मंगलवार सुबह आम बीनने के विवाद को लेकर सब्जी व्यवसायी को सगे भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के पास ही इटियाथोक-बाबागंज मार्ग के अयाह तिराहे पर शव रख कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। सीओ ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। इस मामले में सब्जी व्यवसायी के बेटे ने इटियाथोक थाने में सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव के रहने वाले रामप्रताप ने बताया कि उसके पिता बाबूलाल अयाह तिराहे पर सब्जी की दुकान चलाते थे। रामप्रताप के मुताबिक उसका चचेरा भाई सोनू मंगलवार को सुबह गांव के पास ही आम बीनने गया था।
विज्ञापन


तभी गांव के ही कोटेदार उदयभान पांडेय और उसके भाई दामोदर प्रताप पांडेय ने सोनू को मारपीट कर भगा दिया। रामप्रताप ने बताया कि इसके कुछ देर बाद कोटेदार और उसका भाई कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पर आ धमके और हमला कर दिया। दोनों उसे (रामप्रताप) और उसके परिवारीजनों को पीट रहे थे।

तभी उसके पिता बाबूलाल (50) बीचबचाव करने पहुंचे तो दोनों ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला। रामप्रताप का आरोप है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इटियाथोक थाने पहुुंचा तो पुलिस ने उसे भगा दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने इटियाथोक-बाबागंज मार्ग के अयाह तिराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। इस मामले में रामप्रताप ने इटियाथोक थाने में उदयभान और उसके भाई दामोदर प्रताप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें