फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर ने मजदूर को पीटकर छीने रुपए

Fri, 30 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एक सूदखोर ने 10 फीसदी ब्याज पर 2 हजार रुपए लेने वाले मजदूर को जमकर पीटा और उससे 100 रुपए छीन लिए। पूरे रुपए देने के वादे के बाद सूदखोर ने मजदूर को छोड़ा। इस मामले में मजदूर ने एसडीएम व तहसीलदार के साथ ही कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जांच चल रही है।       
विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सकरौरा ग्रामीण गांव के मजरे भिम्भापुरवा के रहने वाले ऋषि कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसने सात माह पूर्व नगर के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले एक सूदखोर से 2 हजार रुपए प्रतिमाह 10 फीसदी बयाज पर लिया था। ऋषि के मुताबिक प्रतिमाह की दर से वह सूदखोर को हर माह ब्याज की रकम दो सौ रुपए देता रहा।

अब तक 14 सौ रुपए सूदखोर को दे चुका है। ऋषि ने बताया कि वह 28 दिसंबर की शाम सामान खरीदने के लिए करनैलगंज बाजार आया था। तभी सूदखोर ने उसे पकड़ लिया और रुपए मांगने लगा। उसने सूदखोर को रुपए का इंतजाम करके देना को कहा। मगर सूदखोर ने उसकी जमकर पिटाई की और जेब रखे 100 रुपए छीन लिए।
विज्ञापन


ऋषि ने बताया कि सूदखोर ने मूलधन 2 हजार रुपए के साथ अब तक का पूरा ब्याज देने के वादे के बाद उसे छोड़ा। सूदखोर ने घटना के बारे में किसी से बताने पर ऋषि को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पहले इसी गांव के रहने वाले फेरी वाले अनिल कुृमार को भी सूदखोर ने मूलधन व ब्याज की रकम वसूलने के लिए 23 दिसंबर को पकड़ लिया था और उसे कमरे में बंद करके पीटा था।

इस मामले में ऋषि कुमार ने एसडीएम व तहसीलदार समेत कोतवाली करनैलगंज में सूदखोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तहसीलदार महेंद्र किशोर मिश्र ने बताया कि दोनों मामले संज्ञान में हैं। दोनों की जांच नायब तहसीलदार श्याम कुमार से कराई जा रही है। उधर एसडीएम हरिशंकर लाल शुक्ला ने बताया कि दोनों मामलों की जांच रिपोर्ट तहसीलदार से तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें