फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी में दो राशन गोदाम सील

Sun, 09 Jul 2017 09:51 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला प्रशासन द्वारा खाद्यान्न माफियों के खिलाफ  कार्यवाई शुरू कर दी गई है। रविवार को डीएम जेबी सिंह के आदेश पर ब्लाक झंझरी अन्तर्गत रानी बाजार विपणन विभाग के गोदाम सहित एक प्राइवेट गोदाम को सील कर दिया गया। डीएम जेबी सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि प्राइवेट गोदाम पर सरकारी अनाज की कालाबाजारी व्यापक पैमाने पर की जा रही है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर रविवार को छापेमारी कराई गई तो प्राइवेट गोदाम के कर्मी गोदाम पर ताला लगाकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा गोदाम को सील कर दिया गया। इसके बाद डीएम के आदेश पर ही सरकारी गोदाम को भी सील कर दिया गया।

 डीएम सिंह ने बताया कि सरकारी गोदाम के स्टॅाक मिलान के लिए विपणन विभाग एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे स्टॉक का मिलान कराएं तथा स्टॉक कम मिलने पर दोषियों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराएं। इसी प्रकार सील किए गए प्राइवेट गोदाम का ताला मण्डी के अधिकारियों की उपस्थिति में तुड़वाकर सत्यापन कराने के आदेश डीएम द्वारा दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएसओ पूरन सिंह चौहान द्वारा जांच के उपरान्त गोदाम में सरकारी गल्ला मिलने पर तथा खाद्यान्न की कालाबाजारी करने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीएम जेबी सिंह ने स्पष्ट बताया कि जिले में सरकारी राशन की तस्करी या कालाबाजारी करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ  इसी तरह अभियान चलते रहेंगे तथा दोषियों के खिलाफ  कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें