फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने चचेरे भाइयों को कुचला, एक की मौत

Mon, 10 Apr 2017 10:48 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे दो चचेरे भाइयों को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।    
विज्ञापन

   
जानकारी के मुताबिक सोमवार को गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम हरहटा निवासी रिजवान (30) अपने चचेरे भाई अनीस (20) को लेकर बाइक से रिश्तेदारी में जैतापुर जा रहा था। शेखा गांव के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनीस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

आस पास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने रिजवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक का पीछा किया। लेकिन चालक जैतापुर बाजार में ट्रक खड़ा करके भाग गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गौरा चौराहा उपेन्द्र यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक व वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही हरहटा गांव में मातम पसर गया है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार लैबुड्डी गांव निवासी राहत अली (25) सड़क किनारे बने गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। इसी क्रम में रविवार रात महराजगंज तराई निवासी महेश कुमार उर्फ कल्लू लहेरी गांव के पास आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गया दूसरा बाइक सवार बच गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें