फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरवाड़ी बाजार में बोलेरो ने कुचला बुजुर्ग

Mon, 10 Apr 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो,दौलतपुर चौक (ऊना)।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मरवाड़ी में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। दुर्गा दास (60) निवासी मरवाड़ी सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे जब मरवाड़ी बाजार में जा रहा था, तो तलवाड़ा की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने बुजुर्ग को पीएचसी मरवाड़ी अस्तपताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। गांव के कुछ युवकों ने गाड़ी का पीछा किया। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बाजार में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजिंद्र पठानिया के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया गया।

डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पंकज दास निवासी हीर वेह मुकेरियां जिला होशियारपुर को गिरफ्तार करके गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें