फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों व दुकान से 11 लाख की चोरी

Wed, 18 Nov 2015 11:13 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरपुर निवासी मुबारक खां ने बुधवार को बताया कि बीती रात उनका परिवार घर के बाहरी हिस्से में सो रहा था। देर रात घर के पीछे के कमरे का रोशनदान तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखा अटैची व बक्सा पार कर दिया। मुबारक के मुताबिक चोर उनके घर में रखा 150 चांदी के पुराने सिक्के, 30 हजार नकदी व महिलाओं का जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन


कमरे में ही रखा 40 किलोग्राम पिपरमिंट का तेल भी चोर उठा ले गए। मुबारक के अनुसार चोर उनके घर से करीब पांच लाख का माल ले गए है। मुबारक व परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। मुबारक के घर की टूटी हुई अटैची गांव के बाहर खेत में मिली है।

मुबारक ने मामले की तहरीर ललिया थाने की पुलिस चौकी मथुरा बाजार में दी है। थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के फकिरापुर गांव में मंगलवार की रात रफीउल्ला के घर से भी चोरों ने करीब साढ़े पांच लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


रफीउल्ला ने मामले की तहरीर उतरौला कोतवाली में दी है। रफीउल्ला ने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने परिवारीजनों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर चोर घर में रखा करीब चार लाख का जेवर व डेढ़ लाख रुपये नकदी उठा ले गए। कोतवाल उतरौला राज कुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के घासीपोखरा पर ढाबली में दुकान करने वाली नईमा ने बताया कि मंगलवार की रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 30 हजार का माल उठा ले गए। नईमा ने थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष एएन उपाध्याय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें