फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई करोड़ की चरस के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2017 09:43 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने नेपाल से चरस लेकर हिमांचल जा रही तीन नेपाली महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस का वजन 20 किलोग्राम 400 ग्राम। जिसकी कीमत करीब दो करोड़ 44 लाख रुपये है। एसएसबी ने बरामद चरस तथा महिला तस्करों को अग्रिम कार्रवाई के लिए पचपेड़वा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को एसएसबी 50वीं वाहिनी के कमांडेंट देशराज सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 573 के निकट हरिहरपुर गांव में मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्ध महिलाओं को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीनों महिलाओं के पास से 20 किलोग्राम 400 ग्राम नेपाली चरस बरामद की गई है।

तीनों महिलाओं की पहचान नेपाल के रुक्कुम जिला निवासी सपना पत्नी शेरमन, माया पत्नी राम बहादुर तथा मन कुमारी पिता रूप सिंह के रूप में हुई है। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ 44 लाख रुपए है। बरामद चरस तथा महिला तस्करों को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना पचपेड़वा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष आरके सिंह यादव ने बताया कि महिला तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। बरामद चरस जब्त कर मालखाने में जमा कराई जाएगी।
-एसएसबी द्वारा पकड़ी गई नेपाली महिला तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें यह चरस नेपाल  के चंदरौटा जनपद में सौंपी गई थी। उन्हें चरस की डिलेवरी  हिमांचल प्रदेश के मनाली में देनी थी। चरस भेजने वाले के बारे में भी इन महिला तस्करों ने अहम सुराग दिया है।

कमांडेंट देशराज सिंह ने बताया कि चरस तस्करी के मास्टर माइंड की तलाश की जा रही है। सीमा पर तैनात जवानों को सतर्क कर दिया गया है। भारत के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी हरहाल में रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें