फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला झूलने गई किशोरियों को छेड़ा, विरोध पर पीटा

Fri, 12 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : self
विज्ञापन
बुलंदशहर जैसी घटना को देखते हुए भी पुलिस संवेदनहीनता का परिचय देने से बाज नहीं आ रही है। नागपंचमी का झूला झूलने गई किशोरियों के साथ मनचलों ने सरेआम छेड़खानी की, विरोध पर दोनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


पुलिस मामले को पहले दबाती रही। बाद में छेड़खानी की शिकायत को मारपीट में दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नाराज मनचलों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीट दिया। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में रेहरा बाजार थाने के एक व्यक्ति ने कहा है कि विगत 9 अगस्त को नाग पंचमी के अवसर पर उसके घर की दो किशोरियां झूला झूलने गई थीं। मौके पर ही पड़ोसी गांव के मनचलों ने किशोरियों से छेड़खानी की।
विज्ञापन


छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने किशोरियों को पीटा भी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर छेड़खानी का मुकदमा न दर्ज कर मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया। एफआईआर दर्ज होने से नाराज विपक्षियों ने 10 अगस्त को घर में घुसकर महिलाओं को जमकर पीटा तथा जाति सूचक अभद्रता भी की।

पीड़ित का कहना है कि विपक्षी क्षेत्रीय विधायक का करीबी होने की धमकी भी दे रहे थे। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें