गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
- फोटो : अमर उजाला
गैसड़ी स्थानीय कोतवाली के निकट शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली नेशनल हाईवे पर पलट गई। घटना में किसान की मौत हो गई तथा ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गैसड़ी कोतवाल संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि ग्राम रामनगर उत्तरडीह निवासी शेर बहादुर (55) पुत्र अमीन शुक्रवार सुबह गन्ना लादकर नेपाल बेचने जा रहे थे। कोतवाली के निकट नेशनल हाईवे बौद्घ परिपथ पर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
गन्ने के नीचे शेर मोहम्मद तथा ट्रैक्टर चालक कल्लू गन्ने के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने दोनों लोगों को बाहर निकाला तथा इलाज के लिए सीएचसी गैसड़ी ले आए। अस्पताल में डॉक्टर ने शेर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी ट्रैक्टर पर उसी गांव के ओमप्रकाश भी बैठे थे। घटना के समय ओमप्रकाश ने कूदकर अपनी जान बचा ली।