फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चुरार्ई छह लाख की संपत्ति

Tue, 28 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ी गई आलमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में कचहरी से सटे पंतनगर मोहल्ले में सोमवार की रात बेखौफ चोरों ने एक मकान में घुसकर नशीला पदार्थ स्प्रे कर घर वालों को बेहोश कर दिया और करीब साढ़े पांच लाख के जेवर व एक लाख रुपये उठा ले गए। घटना के  तरीके को देखकर इलाके के लोग इसे बावरिया गिरोह द्वारा अंजाम देना बता रहे हैं। पहली बार इस तरह की घटना होने से लोगों में दहशत है। घर मालिक को सुबह होश आया तो घटना की जानकारी हो सकी। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी से सटे मोहल्ला पंतनगर निवासी अरविंद कुमार सिंह के घर सोमवार की रात करीब एक बजे दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर घुस गए। घर के अंदर एक कमरे में अरविंद सोए हुए थे। घर के बाकी सदस्य बाहर गए हुए हैं।

चोरों ने जिस कमरे में अरविंद सोए थे, उसमें कोई नशीले पदार्थ का स्प्रे कर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके अलावा उनके कमरे के दरवाजे को बाहर चादर से बांध दिया। चोरों ने उसके बाद घर के चार अन्य कमरों का ताला तोड़ कर अंदर रखी अलमारी व बेड आदि को खंगाला।
विज्ञापन


चोर घर में रखा 50 ग्राम सोने का हार, 20 ग्राम सोने की चार चूड़ी, 20 ग्राम के दो कंगन, 30 ग्राम की पांच सोने की अंगूठी, 500 ग्राम चांदी का सेट, 50 पीस चांदी के सिक्के, एक लाख रुपये नगदी और चार पैंट शर्ट, दो चादर के अलावा कुछ कीमती बर्तन समेत करीब 6.50 लाख रुपये की संपत्ति उठा ले गए।

इस घटना की जानकारी अरविंद कुमार सिंह को सुबह होश आने पर हो सकी। वहीं, कचहरी जैसे संवेदनशील इलाके में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिये जाने से पुलिस की सतर्कता की भी पोल खुल गई। चोरोें ने संवेदनशील इलाके में घुस कर एक तरह से पुलिस को खुली चुनौती दी है।

गृह स्वामी अरविंद कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। नगर कोतवाल हरि सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें