फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सेना के दो जवान समेत छह घायल

Tue, 24 Nov 2015 10:58 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर क्षेत्र स्थित गोकरननाथ शिवाला के पास मंगलवार को दोपहर चलती कार का टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में कार में सवार सेना के दो जवान समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


खरगूपुर थाना क्षेत्र के शेवरहा गांव के मजरा शेवरही के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक रामखेलावन शुक्ल दोपहर को परिवारीजनों के साथ अपने घर से कार से मुख्यालय आने के लिए निकले थे।

जब वह सभी भवनियापुर-आर्यनगर मार्ग पर गोकरननाथ शिवाला के पास पहुंचे, तभी कार का टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार भूतपूर्व सैनिक रामखेलावन शुक्ल (60), उनकी पत्नी सुमन शुक्ला (55), बेटी आरती शुक्ला (25), सैनिक बेटा अंशू शुक्ल (36), सैनिक भतीजा दीपू शुक्ल (25) व रामखेलावन की पौत्री साक्षी (7) पुत्री रिंकू घायल हो गई।

दुर्घटना होने से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से रामखेलावन व उनकी पत्नी सुमन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें