फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख रुपये के गहने चोरी

Sun, 29 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
चैनल का टूटा ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा बाजार में शनिवार रात दुकान व घर का ताला तोड़कर करीब सात लाख रुपये कीमत के गहने व नकदी चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


मथुरा बाजार निवासी मनोज कुमार की बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। दुकान के पीछे ही घर में मनोज सपरिवार रहते हैं। शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद मनोज का परिवार घर के पिछले हिस्से में सो रहा था।

रात करीब 12 बजे मेन गेट का ताला काटकर भीतर घुसे चोरों ने दुकान में रखे तीन लाख 10 हजार रुपये कैश व दुकान के पीछे स्थित कमरे से करीब चार लाख रुपये कीमत के गहने पार कर दिए। रविवार भोर घटना की जानकारी होने पर मनोज ने मथुरा बाजार पुलिस चौकी में तहरीर दी। बाजार के व्यस्त इलाके में चोरी की इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाही रात में गश्त नहीं करते हैं। यदि पुलिस सतर्क रहती तो मनोज के घर में चोरी नहीं होती। थानाध्यक्ष ललिया वीपी यादव ने बताया कि मनोज की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें