जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गन्ना किसानों का चीनी मिल से बकाया वसूली कराने के लिए गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर चीनी मिल, कुन्दुरखी के खिलाफ वसूली प्रमाण-पत्र निर्गत कराये जाने के सम्बन्ध में अनुरोध किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि चीनी मिल, कुन्दुरखी ने पेराई सत्र 2016-17 में गन्ना खरीद एवं गन्ना पेराई का कार्य नवंबर 2016 में शुरू किया और 15 फरवरी तक पेेराई की। चीनी मिल कुन्दुरखी ने कुल 73.02 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की।
खरीदे गए गन्ने के सापेक्ष 16737 लाख रुपये का भुगतान किसानों को नहीं किया गया। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2016-17 के अन्तर्गत अवशेष गन्ना मूल्य व कमीशन दोनों जोड़कर बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड कुन्दुरखी गन्ना मूल्य व कमीशन दोनों नहीं दिया गया।
जबकि नियम है कि किसानों को उनके गन्ना आपूर्ति के 14 दिन में उन्हें भुगतान दिया जाए। यदि इससे अधिक अवधि लगता है तो किसानों को ब्याज के साथ मिल को भुगतान करना होगा। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। डीएम द्वारा कई बार नोटिस देने के बाद मिल प्रबंध तंत्र द्वारा भुगतान नहीं किया गया। डीएम ने गन्ना आयुक्त को पत्र लिखकर किसानों का बकाया व कमीशन भुगतान के लिए आरसी जारी करने की अनुमति मांगी है।