फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता को पुलिस ने से पीटा

Mon, 07 Mar 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
विज्ञापन
लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा विधायक जगराम पासवान के भाइयों द्वारा बीते दिन की गई युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को जमकर बवाल हुआ। ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर  प्रदर्शन करने के साथ जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए जयराम की पत्नी की पिटाई कर दी, जिसे अभी नौ दिन पहले बच्चा पैदा हुआ है। पुलिस ने ग्रामीणों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के भाइयों द्वारा गोली मारकर की गई जयराम यादव की हत्या के बाद सोमवार को एक बार फिर रानीपुरवा में आक्रोश की चिंगारी फूट पड़ी।

गुस्साए ग्रामीण जयराम का शव लेकर मंडेनाला पुल के पास पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल व सीओ सिटी डॉ. राजेश त्रिपाठी ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण हत्या आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने के लिखित आश्वासन की मांग पर अडे़ रहे।
विज्ञापन


जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। इस दौरान अपने नौ दिन के दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए जयराम की पत्नी पुलिस की गिरफ्त में आ गई और सिपाहियों ने उसे भी पीट दिया।

इससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क उठा। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों में टकराव हुआ। पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा और पथराव भी किया।

करीब 15 मिनट तक चले बवाल के बाद पुलिस ने शव के पास बैठे जयराम के बूढे़ पिता को ढाल बनाकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी हर मांग मानी जाएगी, तब स्थिति पर काबू पाया जा सका। सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल के आश्वासन के बाद पुलिस ने गांव के बगल में जयराम के शव का दाह संस्कार करा दिया।

जयराम यादव हत्याकांड के आरोपी सपा विधायक बलरामपुर सदर के भाई को पुलिस ने सोमवार को लखनऊ के गोमतीनगर से गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर के रानीपुरवा के रहने वाले जयराम यादव की 5 मार्च की देर रात बारात से लौटते समय धानेपुर थाना क्षेत्र के छोटकारीडीह गांव के समीप सपा विधायक जगराम पासवान के भाई अन्नू पासवान ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एसपी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी अन्नू पासवान को लखनऊ के गोमतीनगर से गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें