फ्लाइंग स्क्वॉयड एवं कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की देर रात चेकिंग के दौरान तिवारी बाजार के पास एक इंडिगो कार सवार व्यवसायी से एक रुपये नकदी पकड़ी है। पकड़े गए रुपयों के श्रोत का साक्ष्य व्यवसायी नहीं दिखा सका।
इसलिए रुपयों को सीज कर दिया गया है। फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट अशोक चतुर्वेदी ने बताया कि वह सोमवार की देर रात पुलिस टीम के साथ गोंडा-तरबगंज मार्ग के तिवारी बाजार में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो कार में सवार कटहाघाट निराला नगर के रहने वाले व्यवसायी शिवनाथ गुप्ता के पास से एक लाख रुपए मिले। फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट ने बताया कि पकड़े गए रुपयों के श्रोत के बारे में जब व्यवसायी से पूछा गया तो वह रुपयों के श्रोत का कोई साक्ष्य नहीं दिखा सका। इसलिए रुपयों सीज कर दिया गया है।