फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने पर चार लोग गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अवैध खनन करने पर चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
अवैध खनन कर मिट्टी लेकर जा रहे पांच ट्रैक्टर-ट्राली और एक जेसीबी को यूपी 100 डायल पुलिस ने पकड़ लिया। पांच आरोपियों को मौके पर दबोच लिया गया। जबकि दो चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल हो गए। उनके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यूपी 100 डायल प्रभारी एसआई श्याम सिंह ने बताया कि गांव जनकापुर के समीप मिट्टी के अवैध खनन की कंट्रोल की मिली थी। वहां के निर्देश पर छापामारी की गई। मौके पर कई लोग जेसीबी मशीन से अवैध खनन करके मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर ले जा रहे थे। उन्हें रोकने की कोशिश करने पर खनन माफिया भिड़ गए। इसकी सूचना घुंघचाई पुलिस को दी गई। देर तक थाना पुलिस के न पहुंचने पर डायल 100 के इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी दी गई। तब पूरनपुर से डायल 100 और दियूरिया से पुलिस की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। पूरनपुर की गाड़ी पहुंचने पर मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर व जेसीबी चालक ने अनियंत्रित गति से वाहन भगा दिए। बमुश्किल पांच ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया। जबकि दो चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रालियों और जेसीबी मशीन को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसएसआई एमएस विष्ट से बताया कि टीम ने मौके से जेसीबी चालक अलीगढ़ के गांव सोहारा निवासी देवराज, बरेली फतेहगंज के मुस्तफाबाद निवासी गुड्डू, मुस्तफा खां, बलराम को गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबिल प्रोन्नत कल्याण सिंह की ओर से चारों के खिलाफ अनियंत्रित गति से वाहन चलाने, खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन के कागज न मिलने पर सीज कर दिया गया। 
विज्ञापन

अवैध खनन की सूचना पर पहले भी टीम को भेजा गया था। तब खनन माफियाओं ने सरकारी कार्य को लेकर सड़क पर मिट्टी पडने और रायल्टी जमा होने  की झूठी जानकारी दे दी थी। रात को फिर सूचना मिलने पर पुलिस चौकी से पुलिस कर्मियों और डायल 100 को भेजा गया। 
विज्ञापन

इंद्रजीत भदौरिया, चौकी इंचार्ज घुंघचाई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें