फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदे ट्रॉले से टकराई जीप, एक की मौके मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
 गोंडा-उतरौला मार्ग पर थाना धानेपुर के माधवगंज पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात एक जीप रोड पर खड़े गन्ने के ट्रॉले से टकरा गई जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मंगलवार की देर रात्रि में एक कमांडर जीप गोंडा की ओर से उतरौला की ओर जा रही थी। जोतिया गांव के पास गन्ना क्त्रस्य केंद्र के सामने गन्ने से भरा एक ट्राला खड़ा था। गोंडा से उतरौला की ओर जा रही जीप चालक नियंत्रण खो बैठा और जीप गन्ने से लद कर खड़ी ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन


इस टक्कर में मोहम्मद सिकंदर पुत्र रफ ीउल्लाह निवासी ग्राम बनगवां थाना कोतवाली उतरौला जिला बलरामपुर की मौके पर ही मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर होने के कारण जिला मुख्यालय पर कर दिया गया।

बताया जाता है कि मृतक सिकंदर  मुंबई से कमाई करके वापस लौट रहा था और रास्ते में इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी मृतक के भाई नबी उल्लाह पुत्र रफ ीउल्लाह की ओर से दर्ज कराई गई है।

थानाध्यक्ष धानेपुर चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक की भाई की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं घायल निजामुद्दीन पुत्र यूनुस, बैदुल्ला पुत्र यहिया निवासी कौड़िहार तथा दो अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें