फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर युवक पर बरसाईं गोलियां

Thu, 16 Jul 2015 11:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कचेहरी रोड पर सिंचाई विभाग के सामने गुरुवार की शाम जीप की धुलाई की मजदूरी मांगने पर बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियां की तड़तड़ाहत से इलाका गूंज उठा। तीन गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में युवक ने कोतवाली नगर में स्कार्पियो सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में सरेशाम फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई है।  
विज्ञापन

शहर के कचेहरी रोड सिविल लाइंस के रहने वाले शैलेश मिश्र (30) ने बताया कि उसका कचेहरी रोड पर सिंचाई विभाग के सामने सर्विस स्टेशन है। जहां वह वाहनों की धुलाई करता है। शैलेश के मुताबिक थाना वजीरगंज क्षेत्र के खिरिया गांव का रहने वाला एक युवक मौजूदा समय में विष्णुपुरी कॉलोनी में रहता है। वह अपने आधा दर्जन साथियों संग बुधवार को स्कॉर्पियो की धुलाई कराने उसके सर्विस स्टेशन पर आया था। यहां स्कॉर्पियो की धुलाई के बाद वह बिना मजदूरी दिए ही चला गया। शैलेश ने बताया कि गुरुवार को वह अपने साथियों संग स्कॉर्पियो से आया तो उसने उससे मजदूरी के रुपये मांगे। इसी बात पर उसने पिस्टल निकाल ली और फायर करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की सूचना पर सीओ सदर व कोतवाल नगर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामले में शैलेश ने कोतवाली नगर में स्कार्पियो सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर अखंड प्रताप ने बताया कि बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें