फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला

Wed, 10 May 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला गाोंडा
विज्ञापन
knife - फोटो : File Photo
विज्ञापन
खरगूपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में मंगलवार की रात में सोते समय पति ने पत्नी को चाकुओं से गोद डाला। इस घटना में पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में महिला के पिता ने उसके पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के रहने वाले समशाद अली के मुताबिक उसने अपनी बेटी हदीसुन्निशा (28) का विवाह करीब 11 वर्ष पहले खरगूपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले इस्माइल के बेटे अजीजुर्रहमान उर्फ दिलावर शाह के साथ किया था।

समशाद अली का आरोप है कि शादी के बाद से अजीजुर्रहमान उसे मारता पीटता था। कई बार इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई लेकिन हदीसुन्निशा के पति की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। शमशाद अली ने बताया मंगलवार की रात में भी अजीजुर्रहमान ने उनकी बेटी को मारापीटा था।
विज्ञापन


उनकी बेटी हदीसुन्निशा ने इस बात की जानकारी फोन से अपनी मां को दी थी और रात में ही मायके के लोगों को बुलाया था लेकिन उनकी पत्नी ने दामाद अजीजुर्रहमान को फोन पर ही समझा कर झगड़ा शांत करा दिया था। इसके बाद हदीसुन्न्शिा अपनी 4 साल की बेटी आरजू को लेकर सो गई लेकिन उसका पति अजीजुर्रहमान जागता रहा।

कुछ देर बाद पत्नी को सोता देख अजीजुर्रहमान ने हदीसुन्निशा पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसने हदीसुन्निशा के गले और पेट पर वार करते हुए उसे गोद डाला। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बुधवार की सुबह बेटी की हत्या की खबर पाकर उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

पिता समशाद अली, मां रेशमा बानो व अन्य परिजन आनन-फानन में हदीसुन्निशा के ससुराल पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  समशाद अली ने अपने दामाद अजीजुर्रहमान के खिलाफ खरगूपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शमशाद अली ने अपनी छोटी बेटी की शादी भी इमिलिया गांव में ही तय कर रखी थी। 10 दिन बाद ही उसकी शादी होनी है। शमशाद अली की पत्नी रेशमा बानो का आरोप है कि छोटी बेटी की शादी में बाइक व अन्य घरेलू सामान देने की बात हुई थी। इसी बात को लेकर दामाद अजीजुर्रहमान नाराज था और उसकी बेटी से अपने शादी में बाइक न मिलने का उलाहना देता रहता था।

मंगलवार की रात दोनो के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और अजीजुर्रहमान ने उसकी बेटी को मारा। हदीसुन्निशा के दो बच्चे 8 साल का रेहान व 4 साल की आरजू समेत दो बच्चे हैं। चार साल की आरजू अपनी मां के पास रहती थी जबकि आठ साल का रेहान अपनी ननिहाल में रहता है।

मंगलवार की रात में मां की हत्या होने के बाद दोनो बच्चे अनाथ हो गए। बुधवार की सुबह जब परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे तो दोनो मासूमों की सूनी आंखे खून से लथपथ पड़े अपने मां के शव को टकटकी बांधकर निहार रहीं थी। बच्चों की इस हालत को देखकर हर किसी की आंख में आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें