फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारेई में युवक पर भालू ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बारेई गांव में एक युवक पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। हमला उस वक्त किया गया जब युवक मनोज कुमार (40) पशुओं को चरा रहा था।
विज्ञापन


भालू के हमले में उसे टांगों पर चोटें आई हैं। मनोज को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। मनोज कुमार मंगलवार शाम को गांव के पास ही पशुओं को चरा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। चिल्लाने का शोर सुनकर अन्य पशुपालक भी वहां पर पहुंचे।

उनके आने से भालू भाग गया। उन्होंने मनोज कुमार को एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि घायल को जरूरी उपचार दे दिया गया है।
विज्ञापन


कहा कि उसे भर्ती कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें