फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के परिवारीजनों ने युवक को पीटा

Tue, 05 Jan 2016 11:50 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में वोट न देने से नाराज बलरामपुर सदर के सपा विधायक के परिवारीजनों ने बीते दिन एक युवक को लाठी-डंडों व हॉकी से जमकर पीटा। आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने युवक से दो सौ रुपये भी छीन लिए। पीड़ित शिकायत लेकर जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। घायल युवक ने मंगलवार को तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के रहने वाले सज्जन कुमार ने बताया कि बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान उसके गांव के रहने वाले हैं।

सज्जन के मुताबिक सपा विधायक के पिता रामउग्गर पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी को वोट न देने पर उससे नाराज थे।

सज्जन का आरोप है कि तीन जनवरी को वह त्रिभुवन नगर ग्रंट गांव के मजरा छोटकीडीह के पास दोपहर तीन बजे चाय की दुकान पर बैठा था।

तभी विधायक के परिवार के लोग अपने समर्थकों के साथ असलहों से लैस होकर वहां पहुंचे और उसे लाठी-डंडों व हॉकी से जमकर पीटा।

सज्जन का आरोप है कि विधायक के परिवार के लोगों ने पिटाई के दौरान उससे दो सौ रुपये भी छीन लिए। सज्जन ने मंगलवार को तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

सज्जन कुमार नशेड़ी किस्म का युवक है और शराब पीकर अभद्रता कर रहा था। इसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। विधायक होने के नाते मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मारपीट का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

जगराम पासवान, सदर विधायक बलरामपुर

थाने पर इस प्रकार की मारपीट की सूचना नहीं है और न ही सज्जन थाने पर आया था। फि र भी अगर इस मामले से संबंधित कोई शिकायती पत्र मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र पांडेय, थानाध्यक्ष धानेपुर

तहसील दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई कर रहा था। मगर ऐसा कोई मामला मेरे सामने नहीं आया है। सज्जन कुमार नाम का कोई व्यक्ति मुझसे नहीं मिला है। ऐसा मामला संज्ञान में आएगा तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदीपकुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें