फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला

Sun, 20 Sep 2015 09:42 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के चंगेरिया गांव के मजरा अवस्थी पुरवा में शनिवार देर शाम दहेज में रुपये नहीं मिले तो एक युवक ने पत्नी को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद उसे जहर देहर मार डाला। इस मामले में महिला के भाई ने पति के खिलाफ करनैलगंज कोतवाली में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरवा गांव के रहने वाले सूबेदार ने कोतवाली में रविवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बहन गुड़िया (26) की शादी पांच साल पहले करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के चंगेरिया गांव के मजरा अवस्थी पुरवा के रहने वाले हरिश्चंद के बेटे वीरेंद्र कुमार के साथ की थी।

शादी के कुछ दिनों बाद से ही वीरेंद्र दहेज में रुपयों की मांग करने लगा। रुपयों की मांग पूरी न होने पर वीरेंद्र अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। सूबेदार का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर वीरेंद्र ने शनिवार देर शाम गुड़िया को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे जहर देकर मार डाला। सूबेदार ने करनैलगंज कोतवाली में वीरेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल करनैलगंज बृजकिशोर यादव ने बताया कि ममाले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें