फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मारकर जलाने का आरोप

Sun, 20 Sep 2015 09:11 PM IST
परौर (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
परौर थाना क्षेत्र के गांव बरखीमई में शनिवार को 25 वर्षीया विवाहिता की मौत हो गई। तब घर में केवल उसकी सास थीं। बाद में खेतों से जब घरवाले लौटे तो पुलिस और मायके वालों को सूचित किए बिना ही उसकी अंत्येष्टि कर दी गई। सूचना पाकर मायके वाले बीती रात करीब 11 बजे थाने पहुंचे तो तत्काल थाना प्रभारी राजेश सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। आधी रात को मृतका के भाई धर्मेंद्र कुमार कश्यप की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा लिखा गया। इसकी विवेचना सीओ जलालाबाद आदेश त्यागी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मृतका रामकांती का मायका हरदोई जिला के हरिपालपुर थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर में है। चार वर्ष पहले उसकी शादी यहां बरखीमई गांव के दोदराम से हुई थी। बकौल धर्मेंद्र, उसकी बहन ने बीए तक की शिक्षा अर्जित की थी और शादी के चार साल बीतने पर भी कोई संतान नहीं हुई थी। इस बीच उसका पति, देवर, सास और ससुर आए दिन दहेज के उसे प्रताड़ित करने लगे। मायके जाकर उसने इस बात की अपने परिवार वालों से कई बार शिकायत की और कई बार तो मोबाइल पर प्रताड़ना की जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को भी गांव का दौरा किया और दोनों पक्षों के लोगों के बयान लिए। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, हालांकि नामजद सभी आरोपी गांव में ही हैं। दोनों पक्षों में उनके रिश्तेदार प्रकरण में सुलह के लिए वार्ता भी कराने में जुटे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें