फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी का अयोध्या में अपहरण

Sat, 13 Aug 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
अयोध्या के सरयू नदी में शुक्र वार को अपने चाचा के साथ स्नान करने के लिए गए एक व्यवसायी का बोलेरो सवार बदमाशों ने अयोध्या स्थित नए घाट से अपहरण कर लिया। इस मामले में व्यवसायी के चाचा ने अयोध्या कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के कस्बा मोतीगंज का रहने वाला सुनील गुप्ता (28) कस्बे में ही आयरन की दुकान करता है। शुक्रवार की सुबह वह अपने चाचा जगदंबा प्रसाद के साथ बाइक से अयोध्या में सरयू स्नान के लिए गया था। जगदंबा प्रसाद के मुताबिक सरयू में स्नान के बाद सुनील को बाइक समेत सरयू के नए घाट पर छोड़कर वह बगल की दुकान से प्रसाद खरीदने चले गए थे।

जगदंबा प्रसाद ने बताया कि जब वह प्रसाद खरीदकर लौटे तो सुनील गायब था, जबकि उसकी बाइक वहीं पर खड़ी थी। काफी देर तक सुनील को वह इधर-उधर ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जगदंबा प्रसाद ने बताया कि करीब एक घंटे बाद सुनील ने अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए अपने चचेरे भाई को सूचना दी कि बोलेरो सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


मैसेज पर अपहरण की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने तत्काल इसकी सूचना अयोध्या में मोबाइल फोन पर जगदंबा प्रसाद को दी। परिवार के लोगों से सुनील के अपहरण की जानकारी मिलने पर जगदंबा प्रसाद भागकर अयोध्या कोतवाली पहुंचे और पुलिस को अपने भतीजे का अपहरण कर लिए जाने की जानकारी दी।

अपहरण की सूचना पर हरकत में आई अयोध्या कोतवाली पुलिस ने सुनील के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो उसके मोबाइल की लोकेशन प्रतापगढ़ जिले के जेल रोड पर मिली। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इस मामले में सुनील के चाचा जगदंबा प्रसाद ने कोतवाली अयोध्या में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाल अयोध्या राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। व्यवसायी की लोकेशन प्रतापगढ़ जनपद में मिली है, मगर उसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। अपहरण का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें