फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवक की हत्या, जंगल में फेंकी लाश

Thu, 21 Jan 2016 11:30 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे थाना क्षेत्र से अगवा हुए युवक सुनील कुमार का शव गुरुवार शाम पुलिस ने टिकरी जंगल से बरामद किया। इसके बाद सीओ अमित किशोर के नेतृत्व में एक टीम देर शाम खत्म हुई क्राइम मीटिंग के बाद टिकरी जंगल के लिए रवाना हो गई है। बताया जाता है कि सुनील की हत्या गला दबाकर की गई है। छपिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरैचा निवासी रामविलास व सुनील कुमार का केशवनगर ग्रंट में विद्यालय है, जिसका काफी दिनों से प्रबंधकीय विवाद चल रहा है।

मंगलवार को स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य के लिए रामविलास व सुनील राजगीर मिस्त्री सरयू प्रसाद को अपने साथ लेकर घर से विद्यालय जा रहे थे। तभी रास्ते में खोड़ारे थाना क्षेत्र के तालाग्रंट गांव के पास नदी के किनारे मंगलवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने सुनील व रामविलास का अपहरण कर लिया था। जबकि उनके साथ जा रहे मिस्त्री सरयू प्रसाद को धमकाकर भगा दिया।

अपहरण के बाद मंगलवार की ही शाम अपहरणकर्ताओं ने रामविलास को तो छोड़ दिया, लेकिन सुनील को नहीं छोड़ा। जिसका शव गुरुवार की शाम छपिया पुलिस ने टिकरी जंगल से बरामद किया।
विज्ञापन


छपिया एसओ परमानंद तिवारी की सूचना पर सीओ मनकापुर अमिल किशोर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की एक टीम टिकरी जंगल के लिए रवाना हो गई है।

सीओ अमित किशोर ने बताया कि वह टीम के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं। उन्हें जो सूचना मिली है, उसके मुताबिक युवक का शव सुनील का बताया जा रहा है। जिसकी हत्या गला दबाकर किए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन पूरी स्थिति के बारे में मौका मुआयना करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि मामले में अपहर्ता के चाचा जितेन्द्रनाथ ने तीन लोगों को आरोपित करते हुए इसका मुकदमा बुधवार को दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें