फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के करीब छात्र से लूट

Thu, 21 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलबिला पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बेखौफ बदमाशों ने सांई दाता का दर्शन करने आए एक छात्र को लूट लिया। पीड़ित छात्र ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए मदद मांगी, लेकिन पुलिस असहाय बनी रही। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय भामानी निवासी दिवाकर पुत्र संतलाल आईटीआई का छात्र है। गुरुवार की शाम वह सांई दाता का दर्शन करने के लिए चिलबिला जंगल की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


वह वन विभाग के कार्यालय से कुछ दूर पहुंचा। तभी दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे। उन्होंने छात्र को असलहा दिखाकर उसकी जेब से एक हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारापीटा। राहगीरों के दौड़ने पर बदमाश बाइक से भाग निकले। पीड़ित छात्र को लेकर लोग पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी देने पहुंचे। लेकिन मदद के बजाय पुलिस मौन साधे रही। छात्र को पुलिसकर्मी समझाने लगे कि वह अपने घर जाए। पुलिस बदमाशों को पकड़ेगी तो उसे बुलाएगी। प्रभारी नगर कोतवाल एके मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

चिलबिला में करीब एक माह के भीतर आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। शिवमंदिर से लाखों की चोरी, हनुमान मंदिर समेत बाजार की दुकानों का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चुराकर फरार हो चुके हैं। चोरी की घटनाओं से बाजार में दहशत भी है, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। इससे चिलबिला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों के रवैये पर लोगों में आक्रोश दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें