कार और PRTC बस की टक्कर में 4 की मौत
बिरमापुर गांव में घर के बाहर खेल रहे एक पांच साल के मासूम को शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। जिसका फायदा उठाकर चालक जीप को छोड़कर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बालक की मां ने थाना खरगूपुर में जीप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना खरगूपुर क्षेत्र के बिरमापुर गांव के रहने वाले रामदेव मौर्य का बेटा मोहित कुमार (5) शुक्रवार की सुबह अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच सामने से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया।
हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हंगामा मच गया। अफरातफरी का फायदा उठाकर चालक जीप छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जीप को कब्जे में ले लिया।
इस मामले में मोहित की मां देवी ने थाना खरगूपुर में जीप चालक अनोखी लाल निवासी बिरमापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवी ने बताया कि तीन बेटियों के बाद मोहित इकलौता बेटा था। थानाध्यक्ष खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इकलौते बेटे की मौत से उसके मां-बाप बेसुध हो गये। गांव वालों ने किसी तरह दोनों को संभाला। मृतक की मां देवी ने बताया कि मोहित तीन बहनों का इकलौता भाई था। सबसे छोटा होने के कारण वह पूरे घर का लाडला था। मोहित ने अभी इसी साल स्कूल जाना शुरू किया था। मोहित की मौत से गांव में मातम फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हर दम मुस्कुराता रहता था।