फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना माफिया ने अफसरों की टीम पर की फायरिंग

Fri, 17 Feb 2017 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-बदायूं में क्रय केंद्र पर अवैध गन्ना खरीद की सूचना पर पहुंची थी टीम
-जिला गन्ना अधिकारी के साथ हुई मारपीट भी
 अवैध गन्ना खरीद की शिकायत पर तालगांव के क्रय केंद्र पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी पर गन्ना माफिया और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। टीम को भगाने के लिए हमलावरों ने हवा में फायरिंग भी की। किसी तरह जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी अपनी टीम के साथ वहां से निकल पाए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, तब तक हमलावर भाग निकले थे। देर शाम जिला गन्ना अधिकारी ने मूसाझाग थाने में मुकदमे के लिए तहरीर दी। इसमें अज्ञात हमलावरों पर मारपीट और फायरिंग करने की बात कही गई है।
किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी से शिकायत की थी कि इस केंद्र पर बिचौलियों के जरिए किसानों से औने-पौने दामों पर गन्ना की खरीद कर जिले के बाहर चीनी मिलों को सप्लाई किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर जिला गन्ना अधिकारी सैनी अपनी टीम के साथ तालगांव पहुंचे। इस दौरान टीम को घेर लिया गया और मारपीट शुरू कर दी गई। हंगामा होने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। इसके बाद गन्ना माफिया के गुर्गों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। मौका पाकर गन्ना अधिकारी किसी तरह अपनी टीम के साथ जान बचाकर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मूसाझाग एपी सिंह ने इस मामले में पुष्टि करते हुए बताया कि जिला गन्ना अधिकारी से मारपीट और फायरिंग की खबर पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। इससे पहले फायरिंग करने वाले भाग चुके थे। उन्होंने कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें